रेलवे ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं।
एडमिट कार्ड रेलवे की वेबसाइट . . से डाउनलोड ए जा सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे ने एक हेल्प
डेस्क लिंक भी जारी कर दिया है।
इस हेल्प डेस्क लिंक पर लॉग इन करके आप रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान पा सकते हैं। रेलवे ने 13 सितंबर को ही यह लिंक जारी किया है। इसमें लॉग इन करने के लिए आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके अलावा आपको बता दें कि 16 अक्टूबर के बाद का आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 का शेड्यूल आज जारी होगा।सितंबर को सिर्फ उन अभ्यर्थियों ( ) की परीक्षा सिटी, डेट, शिफ्ट की सूचना जारी की गई है जिनकी परीक्षाएं 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच तय की गई है। यानी 16 अक्टूबर के बाद जिन उम्मीदवारों की परीक्षा होगी, उनकी सही परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की सूचना आज दी जाएगी। शेष उम्मीदवारों को आज पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट कौन सा होगी। परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वर्ल्ड कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वर्ल्ड कप के आगाज के लिए कुछ महीने और बचे हैं और ऐसे में टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका को लेकर भी चर्चा गरम है। 2019 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत पर दांव लगाया जाए, या महेंद्र सिंह धौनी को बरकरार रखा जाए, इस पर वीरेंद्र सहवाग ने बेबाकी से अपनी राय रखी है।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सहवाग ने धौनी के 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप तक भारत की वनडे टीम का हिस्सा बने रहने का समर्थन किया है। सहवाग ने कहा, 'हालांकि धौनी अगले वर्ल्ड कप के फाइनल तक 38 साल के हो जायेंगे लेकिन उनका वनडे करियर शानदार रहा है जिसमें उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का 2011 में वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बनना भी शामिल है।'
गौरतलब है कि इंग्लैंड में हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान धौनी के प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। टीम मैनेजमेंट की ओर से इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धौनी की जगह वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है।
'धौनी का टीम में बने रहना जरूरी'
धौनी के पूर्व साथी खिलाड़ी सहवाग का मानना है कि पूर्व कप्तान धौनी का अगले वर्ल्ड कप तक भारत की वनडे टीम में बने रहना जरूरी है। सहवाग ने कहा, 'मेरी निजी राय में एम एस धौनी को वर्ल्ड कप 2019 तक टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए।' सहवाग ने कहा, 'अगर आप ऋषभ को अभी से खिलाना शुरू करते हैं तो भी वो वर्ल्ड कप तक 15-16 वनडे मैच ही खेल पाएंगे जो कि धौनी की तुलना में काफी कम है, जिन्होंने 300 से भी अधिक वनडे मैच खेले हैं। मैं चाहता हूं कि धौनी ही वर्ल्ड कप में खेलें।'
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर सहवाग ने कहा, 'पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जो छक्के मार सकते हैं लेकिन जब आप धौनी की बात करेंगे तो उन्होंने अकेले ही देश को कई मैच जिताए हैं। मैं चाहूंगा कि धौनी के संन्यास लेने के बाद पंत ही उनकी जगह लें।' सहवाग ने कहा कि धौनी के पास 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब देने का अच्छा मौका है।
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लंबे समय से टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी हुई है। इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज में 1-4 से मिली हार के बाद से ही विराट की कप्तानी पर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के मुताबिक अभी कप्तानी के बारे में विराट को काफी कुछ सीखना है।
गावस्कर को लगता है कि विराट को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद तकनीकी पहलुओं के बारे में काफी कुछ सीखने की जरूरत है। गावस्कर ने इंडिया टुडे न्यूज चैनल से कहा, 'उसको (विराट) अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। जैसे कि हमने पहले दक्षिण अफ्रीका में देखा और अब इंग्लैंड में भी, ऐसे कुछ मौके आए जब उसके द्वारा लगाई गई फील्डिंग या समय पर गेंदबाजी में बदलाव से काफी बड़ा अंतर आ सकता था। फिर से इसकी कमी दिखायी दी। उसने जब से कप्तानी संभाली है, तब से दो साल (उसने चार साल पहले कप्तानी संभाली थी) ही हुए हैं इसलिए कभी कभार अनुभव की कमी दिखायी देती है।'
हालांकि लिटिल मास्टर ने कोहली की एक रिपोर्टर के सवाल पर प्रतिक्रिया को तवज्जो नहीं दी जिसमें इस रिपोर्टर ने पूछा था कि क्या वो कोच रवि शास्त्री के उस बयान से सहमत हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पिछले 15 साल में विदेश का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है। ये पूछने पर कि क्या पत्रकार द्वारा पूछा गया ये सवाल 'जायज था' तो गावस्कर ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस पूछने का समय गलत था।
गावस्कर ने कहा, 'उससे ये सवाल पूछने का समय गलत था। वो (विराट) हार से काफी आहत होगा। हो सकता है कि रिपोर्टर का ये सवाल पूछना जायज हो लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी कप्तान यह कहेगा कि तुम सही हो, लेकिन हम गलत हैं।' इस महान सलामी बल्लेबाज ने कहा कि किसी को इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए।
गावस्कर ने कहा, 'उसकी टीम 1-3 से पिछड़ रही थी और शायद वो इस सीरीज का अंत जीत से करना चाहता था। मुझे नहीं लगता कि हमें विराट की प्रतिक्रिया को भी ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए। ये स्पष्ट था कि जो कुछ भी हुआ, उससे कप्तान निराश था और शायद उसने उसी लहजे में जवाब दिया।' उन्हें ये भी लगता है कि मुख्य कोच शास्त्री का इरादा बीते समय की टीमों को तिरस्कृत करने का नहीं था, बस अपने खिलाड़ियों से बात करने के लिए ऐसा किया गया था।
गावस्कर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, रवि (शास्त्री) ने ऐसा कहा होगा (पिछले 15 साल में दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम) ताकि टीम का मनोबल बढ़ सके। मुझे नहीं लगता कि वो पिछली टीमों को बेकार बताने की कोशिश कर रहे थे। मेरा मानना है कि कोच की मंशा यह नहीं थी।'

No comments:
Post a Comment