Sunday, November 11, 2018

दिलबर' पर नोरा फतेही का डांस जाएंगे भूल, जब देखेंगे ये वीडियो

अगस्त में आई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का सॉन्ग 'दिलबर' सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. गाने में नोरा फतेही का शानदार बैली डांस देखने को मिला. ये नोरा के करियर का सबसे हिट नंबर है. गाने ने नोरा को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई. अब सोशल मीडिया पर एक शख्स का दिलबर सॉन्ग पर वीडियो वायरल हो रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि उसके डांस मूव्स देखकर आप एक बार को नोरा को भूल जाएंगे.
ये वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रहा है.  नाम के यूजर ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ''इसे देखने के बाद मैं दोबारा कभी दिलबर का ऑरिजनल वीडियो नहीं देखूंगा.''
वीडियो में व्हाइट शर्ट-पैंट पहने फॉर्मल लुक में नजर आ रहा ये शख्स किसी पार्टी या इवेंट में दिलबर सॉन्ग पर परफॉर्म कर रहा है. कमाल का डांस देख वहां मौजूद लोग हूटिंग कर रहे हैं. डांस मूव्स की बात करें तो इस शख्स ने नोरा को कड़ी टक्कर दी है. टिपिकल बॉलीवुड स्टाइल को शख्स ने बखूबी पकड़ा है. यही नहीं इस शख्स ने बैली डांस भी किया है. 
साल 1999 में आई फिल्म सिर्फ तुम के सुपरहिट हुए गाने 'दिलबर' को तकरीबन 20 साल बाद जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में रीमेक किया गया था. नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस रीमेक सॉन्ग को भी खूब पसंद किया गया. लेकिन रीमेक के ऑर्जिनल सॉन्ग पर थि‍रकने वालीं सुष्मिता सेन को नया वर्जन पसंद नहीं आया.

केदारनाथ फिल्म "लव जिहाद" के आरोपों की वजह से इस वक्त विवादों में है. सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर 'केदारनाथ' का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा. टीजर पहले ही आ चुका है. इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. टीजर में सारा और सुशांत की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी.
ट्रेलर से पहले फिल्म का नया पोस्टर
ट्रेलर रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया है. निर्देशक अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया. पोस्टर में सारा और सुशांत सिंह को फीचर किया गया है. 
पोस्टर साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा, "प्यार की एक अद्भुत यात्रा, इबादत के दर से आगे. केदारनाथ का ट्रेलर आज रिलीज होगा!".
केदारनाथ का टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म के कंटेंट को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. उत्तराखंड में केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है इसलिए इस पर पूरी तरह से बैन लगना चाहिए. एक बीजेपी नेता ने सेंसर को चिट्ठी लिखकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी की. आरोप है कि फिल्म में हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है. बताते चलें कि फिल्म की कहानी में नायक मुस्लिम है जिसे हिंदू लड़की से प्यार हो जाता है.    
प्राकृतिक आपदा पर है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी कुछ साल पहले केदारनाथ में आए प्राकृतिक आपदा में पनपी एक प्रेम कहानी को लेकर है. नायिका अपने घरवालों के साथ केदारनाथ की धार्मिक यात्रा पर आई है जहां, भारी बारिश और भूस्खलन के बाद तबाही मच जाती है. बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है. हादसे से जुड़े कई दृश्यों को फिल्म के टीजर में दिखाया गया था. टीजर के अंत में एक सीन ऐसा भी है जिसमें सुशांत भगवान शिव के वाहन नंदी का सींग पकड़ कर बचने की कोशिश करते नजर आते हैं. नायक तबाही के बीच हर हाल में नायिका को बचाना चाहता है. आज ट्रेलर में फिल्म की कहानी को लेकर और खुलासे हो जाएंगे.